रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's attack on Modi and Raman Sarkar
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (12:21 IST)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर राहुल गांधी का मोदी व रमन सरकार पर तीखा हमला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर राहुल गांधी का मोदी व रमन सरकार पर तीखा हमला - Rahul Gandhi's attack on Modi and Raman Sarkar
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा पिटाई को लेकर बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार एवं रमन सिंह सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि तानाशाही अब एक पेशा बन चुकी है।
 
 
गांधी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि नरेन्द्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुजदिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी जुल्म के रूप में याद रखेगी।
 
बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पिटाई की जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन करने गए थे, जहां उनकी पिटाई की गई।
 
दरअसल, कुछ दिन पहले अमर अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कचरा कह दिया था जिससे भड़के पार्टी कार्यकर्ता विरोध स्वरूप मंत्री के घर पर कचरा फेंकने पहुंचे थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अब तीन तलाक होगा गैरकानूनी, मोदी सरकार ने दी अध्यादेश को मंजूरी