शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi on Petrol Diesel rates
Written By
Last Updated : मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (14:53 IST)

सरकार है या पुरानी हिंदी फिल्म का लालची साहूकार : राहुल गांधी

सरकार है या पुरानी हिंदी फिल्म का लालची साहूकार : राहुल गांधी - Rahul Gandhi on Petrol Diesel rates
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए उसकी तुलना पुरानी हिंदी फिल्मों के लालची साहूकार से की।
 
लोकसभा को इस संबंध में सूचित किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करके केंद्र की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्वीट में मीडिया में इस बारे में आई एक खबर भी संलग्न की।
 
उन्होंने हैशटैग ‘टैक्सएक्सटोर्शन’ (जबरन कर वसूली) का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, 'एक तरफ जनता को ऋण लेने के लिए उकसा रहे हैं, दूसरी तरफ कर वसूली से अंधाधुंध कमा रहे हैं। सरकार है या पुरानी हिंदी फिल्म का लालची साहूकार?'
 
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2020-21 में पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क का संग्रह बढ़कर 3.35 लाख करोड़ रुपए हो गया जो इससे एक साल पहले 1.78 लाख करोड़ रुपए था। 2018-19 में पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क के जरिए 2.13 लाख करोड़ रुपए के राजस्व का संग्रह हुआ था। 
ये भी पढ़ें
विपक्ष पर भड़के योगी, प्रवासी मजदूरों को लेकर हो रही राजनीति से नाराज