Daily Horoscope
✕

CAA पर राहुल गांधी बोले, भारत की आत्मा का अपमान कर रही है सरकार

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (20:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार लोगों को मिलने वाली सुविधाएं बंद कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और उसकी यह कार्रवाई भारत की आत्मा के विरुद्ध है।
 
गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद करने, इंटरनेट सेवा रोकने तथा धारा 144 लागू करने को लोगों की आवाज दबाने वाली कार्रवाई करार दिया और कहा कि ऐसे कदम उठाने का उसे कोई अधिकार नहीं है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस सरकार को कॉलेज बंद करने, टेलीफोन तथा इंटरनेट सेवा बाधित करने, मेट्रो ट्रेनों की सेवा बंद करने तथा धारा 144 लागू करने, भारत की आवाज दबाने तथा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को रोकने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस कदम की तीखी आलोचना की और कहा कि यह कदम भारत की आत्मा का अपमान है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने 18 से 20 मेट्रो स्टेशन बंद करने के साथ ही कई स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी थी और इंटरनेट सेवा रोक दी थी।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख