सम्बंधित जानकारी
भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, लगा दिया यह आरोप
नई दिल्ली। डाटा लीक के मामले में राजनीति गर्मा गई है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'नमो एप' का डाटा विदेशी कंपनियों को देने का आरोप लगाया था, तो अब भाजपा ने ऐसा ही आरोप राहुल गांधी पर लगा दिया गया है। रविवार को राहुल ने ट्वीट पर लिखा- 'Hi! मेरा नाम नरेन्द्र मोदी है।
मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरे आधिकारिक एप के लिए साइन करेंगे तो मैं आपका सारा डेटा अपने अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को दे दूंगा। धन्यवाद मुख्यधारा की मीडिया, आप लोग हमेशा की तरह इस अहम खबर को दबाने का बढ़िया काम कर रहे हैं।'
कांग्रेस ने एप स्टोर से हटाया अपना एप : राहुल के इस आरोप के जवाब में भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'Hi! मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष हूं। जब आप हमारे आधिकारिक एप को साइनअप करेंगे तो हम आपसे जुड़ा पूरा डाटा सिंगापुर के दोस्तों को दे देंगे'। इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने एक ग्राफिक भी शेयर किया है।Hi! My name is Rahul Gandhi. I am the President of India’s oldest political party. When you sign up for our official App, I give all your data to my friends in Singapore. pic.twitter.com/ceCTkod17D
— Amit Malviya (@malviyamit) 26 March 2018
इस पूरे मामले में कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस ने प्ले स्टोर अपना एप हटा लिया है। हैकर एल्डरसन ने डेटा लीक होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने मोदी एप पर डेटा लीक का आरोप लगाया था।
