मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi met Lalu Prasad Yadav
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (23:00 IST)

राहुल गांधी ने की लालू यादव से मुलाकात

राहुल गांधी ने की लालू यादव से मुलाकात - Rahul Gandhi met Lalu Prasad Yadav
Rahul Gandhi met Lalu Prasad Yadav : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और इस दौरान विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। राहुल गांधी लालू प्रसाद की पुत्री एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लालू प्रसाद से उनकी सेहत के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को आगे ले जाने और कुछ अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई है।
 
राहुल गांधी उस दिन राजद प्रमुख से मिले हैं जब मोदी उपनाम वाली टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय से कांग्रेस नेता को राहत मिली है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)