बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Karnataka flood relief video
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (13:40 IST)

राहुल ने साझा किया बाढ़ राहत में सामाजिक एकता का वीडियो, बोले यही है भारत

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोडागू में बाढ़ राहत में सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर काम करने से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को साझा किया और कहा कि यही भारत है।


गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें दिखाया गया है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए इलाके के शिव मंदिर, गिरजाघर और मदरसे को खोला गया है और सभी लोग मिलकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कर्नाटक के कोडागू में भयावह बाढ़ से बहुत तबाही हुई है, लेकिन मुश्किल समय के बीच उम्मीद की एक बेहतरीन कहानी है।

छोटे से कस्बे सुनतिकोप्पा में जरूरतमंद लोगों की मदद शिव, राम, ईशू और अल्ला मिलकर कर रहे हैं। यही भारत है। गौरतलब है केरल के साथ कर्नाटक के कोडागू में भी भयावह बाढ़ आई है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पादरी दुर्व्यवहार मामला, हॉटलाइन के पास आईं 400 से अधिक कॉल