शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Hindu terrorism saffron terrorism
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (15:27 IST)

क्या राहुल गांधी हिन्दू आतंकवाद पर माफी मांगेंगे

क्या राहुल गांधी हिन्दू आतंकवाद पर माफी मांगेंगे - Rahul Gandhi Hindu terrorism saffron terrorism
नई दिल्ली। हैदराबाद की मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है और सवाल उठाया है कि क्या कांग्रेस इस मामले में देश से माफी मांगेगी। उल्लेखनीय है कि 2007 में हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट मामले में NIA की विशेष अदालत ने असीमानंद समेत सभी पांचों आरोपियों को बरी कर दिया है।

इस फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद कांग्रेस के 'भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद' का झूठ उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) निकालने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्या अब इंडिया गेट पर जाकर देश के लोगों से माफी मांगेंगे।

पात्रा ने कहा कि कांग्रेस दोहरे मापदंड की राजनीति कर रही है। जब कोर्ट 2G मामले में फैसला सुनाती है तो कांग्रेस खुश होती है, लेकिन इस फैसले पर दोबारा विचार को कह रही है। दूसरी ओर कांग्रेस इस मामले में संभलकर प्रतिक्रिया दे रही है। कांग्रेस महासचिव अशोक गेहलोत ने कहा कि इस बारे में कानून मंत्रालय फैसला करे कि उन्हें कैसे बरी किया गया। साथ ही सरकार आगे अपील करने के बारे में सोचे।
ये भी पढ़ें
महिलाओं के सामने हस्तमैथुन करने का कारण शराब