रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi has got the MP, will he also get the bungalow in Delhi?
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 अगस्त 2023 (13:05 IST)

सांसदी तो मिल गई, क्या दिल्ली वाला बंगला भी मिलेगा?

सांसदी तो मिल गई, क्या दिल्ली वाला बंगला भी मिलेगा? - Rahul Gandhi has got the MP, will he also get the bungalow in Delhi?
Rahul Gandhi: सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय द्वारा आदेश जारी आदेश के बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे। इस बीच कांग्रेस ने मिठाई बांटकर जश्‍न मनाया। राहुल को ‘मोदी उपनाम’ (Modi Surname Case) मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के बाद संसदीय पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

अब सवाल यह है कि राहुल गांधी को सांसदी तो मिल गई, क्‍या उन्‍हें सरकारी बंगला भी वापस मिलेगा। बता दें कि अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने अपना दिल्ली का बंगला खाली कर दिया था।

भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से एक दिन पहले संसद आए राहुल गांधी को दिल्ली में अपना आधिकारिक आवास भी वापस मिल जाएगा। जो उन्हें एक सांसद के रूप में आवंटित किया गया था। उनका पहले आधिकारिक निवास 2005 से राष्ट्रीय राजधानी में 12, तुगलक लेन बंगला था।

उन्होंने दोषी ठहराए जाने के एक महीने बाद 22 अप्रैल को आवास खाली कर दिया था, जिसमें अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। दो साल और उससे अधिक की सजा स्वत: एक सांसद को अयोग्य घोषित कर देती है। योग्यता के बाद, सांसदों को अधिकतम एक महीने की अवधि के लिए अपने आधिकारिक आवास में रहने की अनुमति होती है।

नए आदेश के बाद आज पार्टी ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाल कर दी गई है। ये सत्य की जीत है, भारत की जनता की जीत है। खुशी का पल’ पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता इस खबर का जश्न मना रहे हैं और बैठक में मिठाइयां बांट रहे हैं।
Edited By navin rangiyal
ये भी पढ़ें
मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स आमने-सामने, कर्फ्यू में आंशिक ढील