किसान आंदोलन के बीच MSP पर राहुल गांधी ने दे दी ये गांरटी
Rahul Gandhi gave this guarantee on MSP : किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच इस आंदोलन को लेकर गतिरोध जारी है। इस बीच कांग्रेस का अहम बयान आया है। कांग्रेस ने ऐलान करते हुए कहा कि उसकी सरकार आएगी तो वो एमएसपी के लिए कानून बनाएगी।
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा, स्वामीनाथन जी को बीजेपी सरकार ने भारत रत्न दिया, लेकिन जिस जीच के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी लगा दी, सरकार उसको लागू करने के लिए तैयार नहीं है। इसका क्या मतलब है? स्वामीनाथन जी की रिपोर्ट में जो दिया गया है वो हम किसानों को देंगे।
क्या कहा खरगे ने : दूसरी ओर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर कहा, कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रण लिया है। हम स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों को एमएसपी कानून बनाकर उचित मूल्य की गारंटी देंगे। इससे 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचेगा।
क्या है किसानों की मांग : दरअसल, किसानों का कहना है कि सरकार एमएसपी के लिए कानून बनाए जिससे की उसकी गारंटी मिल सके। किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ-साथ पीयूष गोयल ने चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ कई घंटे तक बैठक की, लेकिन बात नहीं बन सकी। किसान एमएसपी की गारंटी और कर्जमाफी पर अड़े हुए हैं। बातचीत बेनतीजा होने के बाद किसान आज दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं।
Edited by Navin Rangiyal
हम गारंटी देंगे : कांग्रेस ने कहा है कि हम स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों को एमएसपी कानून बनाकर उचित मूल्य की गारंटी देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, एमएसपी को कानूनी गारंटी मिलने से 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचेगा। किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।कांग्रेस की गारंटी
— Congress (@INCIndia) February 13, 2024
किसानों को स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की गारंटी देंगे।
: @RahulGandhi जी
छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/6J9jImKSIi