मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmers protest: Rahul Gandhi says Cong will give legal guarantee of MSP to every farmer
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (16:59 IST)

Farmers Protest : किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का ऐलान, कांग्रेस देगी MSP की गारंटी

Rahul Gandhi
Farmers Protest  News : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)  के लिए कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। किसानों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने किसान प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की पहली गारंटी जारी करते हुए कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिया जाएगा।
इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट भी किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने कहा है कि देश में किसानों को जो मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं मिल रहा है, इसलिए किसान दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जे रहे हैं। किसान सिर्फ ये कह रहे हैं - हमारी मेहनत का फल हमें मिलना चाहिए।
 
न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं : इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस किसानों के न्याय की मांग का समर्थन करती है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी किसान न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री जी खुद किसानों से बात करें और उन्हें न्याय दें।"
ये भी पढ़ें
शेयर बाजारों में लौटी रौनक, Sensex 482 व Nifty 127 अंक उछला