राहुल को उम्मीद, रोज लगेगी 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में ढाई करोड़ से अधिक टीके लगाए जाने को लेकर शनिवार को कहा कि कोरोनारोधी टीकाकरण की इसी गति की जरूरत है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी रोजाना टीकों की 2 करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी।
उन्होंने ट्वीट किया कि आशा करता हूं कि और दिनों में भी रोजाना टीकों की 2.1 करोड़ खुराक दी जाएगी। हमारे देश को इसी गति की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया।
Looking forward to many more days of 2.1 crore #vaccinations.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2021
This pace is what our country needs.
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को 2.5 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर भारत ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 31 अगस्त को देश में 1.41 करोड़ टीके लगाए गए थे।
वैक्सीनेशन पर उठे सवालों पर पीएम मोदी का जवाब, रिकॉर्ड देखकर एक दल को आया बुखार। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक बुखार का इलाज क्या है? उन्होंने कहा कि कल का दिन मुझे हमेशा याद रहेगा। कल जो हुआ वो कोई बड़ा देश नहीं कर पाया। हर किसी ने मुझे पूरा सहयोग दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस को हल्के में ना लें।
को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक दी गई कुल खुराक शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

