1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Congress president

राहुल गांधी की ताजपोशी : 1 से 11 दिसंबर के बीच होंगे संगठन चुनाव

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। पार्टी अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी का रास्ता साफ करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बेहद महत्वपूर्ण बैठक आज हो रही है। इसमें कांग्रेस के संगठन का चुनाव 1 से 11 दिसंबर के बीच होना तय हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में उनके आवास 10 जनपथ पर यह बैठक हो रही है।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के संगठन को लेकर चुनाव 1 से 11 दिसंबर के बीच होंगे। इसी दौरान पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होने की पूरी संभावना है। चुनाव की तारीख पर सहमति बनने के बाद पार्टी की चुनाव समिति इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। डब्ल्यूसी ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दी।  पार्टी सूत्रों के अनुसार 1 दिसंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ प्रक्रिया शुरू होगी। (भाषा)
अगला लेख
राम मंदिर विवाद पर शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान