1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Congress Working Committee

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने पर फैसला संभव

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर 20 नवंबर को फैसला हो सकता है। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं और कांग्रेस के कई नेता उन्हें अध्यक्ष बनाने की वकालत कर चुके हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को सीडब्ल्यूसी में विचार-विमर्श के बाद आंतरिक चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लग सकती है।  इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन ऑथोरिटी ने जो प्रस्ताव रखा है उसके हिसाब से नामांकन की अंतिम तारीख 24 नवंबर है। 
 
राहुल गांधी के अलावा कोई और नामांकन नहीं आने पर इसी दिन मामला साफ हो जाएगा। राहुल गांधी के अलावा किसी और के भी नामांकन आने की स्थिति में नाम वापसी की अंतिम तारीख 1 दिसंबर है। अगर कोई और नामांकन करता भी है पर नाम वापस ले लेता है तो राहुल निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। (एजेंसियां)
अगला लेख
मध्यप्रदेश के कुश्ती पहलवानों को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार