1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi attacks modi government on Agnipath

‘अग्निपथ’ योजना पर राहुल बोले- भाजपा का 'अच्छा' मतलब देश के लिए घातक

AgnipathRecruitmentScheme
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री जी, आपके 'समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों' के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी, सीएए, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार। भाजपा का 'अच्छा' मतलब, देश के लिए घातक।'
 
केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती की नई अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का नियम है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। बाद में, सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।
 
इस योजना का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है। आंदोलनकारियों ने कई स्थानों पर ट्रेनें जला दी। कई जगहों से रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की खबरें आई। इस वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
अगला लेख
US Mid-Term Elections 2022: क्या ट्रम्प पलटेंगे बाजी? जानिए क्या है अमेरिका के मिड-टर्म चुनाव