सम्बंधित जानकारी
- पीएल पुनिया का दावा, संसद के केंद्रीय कक्ष में माल्या को जेटली से बात करते देखा था
- देश में सैनिकों की संख्या घटाने के प्रस्ताव पर सरकार का बड़ा खुलासा
- सुब्रमण्यम स्वामी ने बढ़ाई मोदी सरकार की मुश्किल, कमजोर किया गया था माल्या के खिलाफ नोटिस
- बड़ी खबर, 328 दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानिए क्या है कारण...
- 13 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए क्या है दिल्ली में दाम
राहुल गांधी का हमला, अरुण जेटली ने माल्या को भगाया, वित्तमंत्री इस्तीफा दें
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के बुधवार के बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विजय माल्या को वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भगाया है। अत: उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
राहुल ने कहा कि वित्तमंत्री बताएं माल्या को उन्होंने भगाया था या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि देश के सभी फैसले पीएम ही लेते हैं। राहुल ने कहा कि सीबीआई को चलाने वाले ने ही माल्या को बचाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वित्तमंत्री झूठ बोलते हैं। माल्या से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने इसकी पुष्टि की है। पुनिया के मुताबिक 1 मार्च 2016 को उन्होंने माल्या को वित्तमंत्री से मिलते देखा था। उन्होंने कहा इस तारीख की सीसीटीवी फुटेज निकाली जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि माल्या के बयान के बाद वित्तमंत्री ने कहा था कि उन्होंने माल्या को मिलने का वक्त नहीं दिया था।
