सम्बंधित जानकारी
- Hathras live update : हाथरस में बवाल, सपा-RLD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रियंका बोली- दिख रहा यूपी सरकार का अहंकार
- प्रियंका का भाजपा नेताओं से सवाल, क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं...
- उदित राज ने कुंभ खर्च पर उठाए सवाल, BJP ने गांधी परिवार पर साधा निशाना
- परेशान किसानों के समर्थन में प्रियंका, यूपी सरकार को दी धमकी
- बिहार चुनाव : सोनिया, मनमोहन, राहुल सहित 30 नेता होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
Priyanka Gandhi Vadra | प्रियंका ने साधा निशाना, कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही तथा उत्तरप्रदेश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बहुत कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब एमसएपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तो क्या स्थिति होगी?
कांग्रेस की उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले विधेयकों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। उप्र में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी से 800 रुपए कम 1000-1100 रुपए प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं।
उन्होंने सवाल किया कि ऐसा तब है, जब एमएसपी की गारंटी है। सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा? (भाषा)
