नोटबंदी पर प्रियंका के निशाने पर मोदी सरकार, 5 सवालों का मांगा जवाब...
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोटबंदी के 5 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नोटबंदी पर मोदी सरकार से 5 सवाल पूछे। कहा कि अगर यह कदम सफल था तो फिर भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ और आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई?
उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?
अगर नोटबंदी सफल थी तो
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 8, 2021
भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ?
कालाधन वापस क्यों नहीं आया?
अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई?
आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई?
महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?#DemonetisationDisaster
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत 1000 और 500 रुपए के नोट चलन से बाहर हो गए थे। फिर 2000 और 500 रुपए नए नोट जारी किए गए थे।
सरकार ने उस समय नोटबंदी के 5 बड़े मकसद बताए थे। कालेधन को खत्म करने, देश को कैशलैस बनाने, कालाधन पर लगाम, नकली नोटों को खत्म करने और आतंकियों और नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया था।

