1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi drives car while going to hathras

खुद गाड़ी चलाकर हाथरस के लिए निकल पड़ी प्रियंका गांधी, राहुल समेत 35 सांसद भी साथ

hathras
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को खुद गाड़ी चलाकर हाथरस के लिए निकल पड़ी। प्रियंका के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत 35 कांग्रेस सांसद भी साथ हैं।
 
कांग्रेस नेता हर हाल में हाथरस की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करना चाहते हैं। दूसरी और पुलिस प्रशासन भी इस मामले में बेहद सख्‍त नजर आ रहा है। संभवत: आज भी उन्हें हाथरस से पहले ही रोका जा सकता है। हालांकि आज प्रशासन ने मीडिया को परिजनों से मिलने की इजाजत दे दी है। 
 
राहुल और प्रियंका गुरुवार को भी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिए। धक्का-मुक्की में राहुल नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और वे फिर दिल्ली लौट गए।
 
दूसरी ओर, डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और अतिरिक्त प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी पर पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे। 
 
अगला लेख
हाथरस Live Updates : पीड़िता के परिजनों से मिले अपर मुख्‍य सचिव, डीजीपी भी साथ