1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi attacks BJP

प्रियंका का बड़ा हमला, किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है भाजपा सरकार

Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार 'किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा।
 
उन्होंने दावा किया, 'संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।'
 
प्रियंका ने कहा, 'उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है।'
अगला लेख
कमलेश तिवारी की पत्नी बनीं हिन्दू समाज पार्टी की अध्यक्ष