1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi's birthday

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, अच्छी सेहत की कामना

Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना की। गांधी ने ट्वीट किया, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की बधाई। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।'


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।' ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाए और वे देश की सेवा करते रहें।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जनसेवा में शतायु होने की शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, जनकल्याण और जनसेवा के महान यज्ञ में सफल हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है।' उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि फिलहाल विदेश यात्रा पर माल्टा गए नायडू ने फोन कर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं।

साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है कि अपने निर्णायक नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को विश्वपटल पर विकास और प्रगति का पर्याय बनाने वाले देश के सर्वप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनकी दीर्घायु व स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
अगला लेख
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लुढ़का