शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi reviewed Cyclone Biparjoy on Monday
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 जून 2023 (16:56 IST)

Biparjoy Tornado : पीएम मोदी ने चक्रवाती तूफान बिपारजॉय से जुड़े हालात की समीक्षा की, मछुआरों को किया अलर्ट

Narendra Modi
Biparjoy Tornado : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (Biparjoy) से संबंधित हालात की समीक्षा की। यह चक्रवात गुरुवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम. रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए।
 
बैठक में दी गई प्रस्तुति के अनुसार कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बिपारजॉय के बहुत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्र में दस्तक देने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है और इन जिलों में समुद्र से लोगों को निकाला जा रहा है। देवभूमि द्वारका में अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर BJYM नेताओं की मारपीट मामले में विधायक मालिनी गौड़ के भतीजे समेत दो नेताओं के खिलाफ कार्रवाई