1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi Bolur Math

PM मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धां‍जलि

Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। मोदी बेलूर मठ में रात गुजारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
 
मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को तड़के उठे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंदिर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
 
मोदी इसके बाद मंदिर की मुख्य इमारत में पहुंचे और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत संतों ने किया।
अगला लेख
ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत को हिरासत में लेने के बाद रिहा किया