सम्बंधित जानकारी
- किस ओर बढ़ रहे हैं भारत और सऊदी अरब के रिश्ते
- मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, सनातन के खिलाफ बोलने वाले की आंखें निकाल लेंगे
- G20 समिट से बढ़ी भारत की 'ताकत', बैकफुट पर आया चीन
- g20 summit: जी20 की कामयाबी में नरेन्द्र मोदी की कूटनीति की छाप
- शशि थरूर भी हुए मोदी सरकार के मुरीद, G20 Summit को लेकर कही ये बात
सियाम के सम्मेलन में बोले मोदी, पर्यावरण अनुकूल परिवहन का विकास समय की मांग
SIAM Conference: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को कहा कि पर्यावरण अनुकूल (environment friendly) एवं भरोसेमंद परिवहन परिवेश विकसित करना आज समय की मांग है। उन्होंने भारतीय वाहन उद्योग से 'अमृत काल' के लक्ष्यों को हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करने को भी कहा। मोदी सियाम (SIAM) के वार्षिक सम्मेलन वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के वार्षिक सम्मेलन में अपने संदेश में मोदी ने देश की वृद्धि में इस उद्योग की भूमिका को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज वृद्धि को गति देने के लिहाज से भारत में परिवहन के विभिन्न साधन महत्वपूर्ण हैं। जैसे-जैसे करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकलकर नव-मध्यम वर्ग में आते हैं, वहां सामाजिक तथा आर्थिक गतिशीलता आती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के समक्ष सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का संबोधन पढ़ा।
मोदी ने कहा कि जैसे ही वे अपनी आकांक्षाओं के माध्यम से देश की वृद्धि को आगे बढ़ाते हैं, वे हमारी अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने की शक्ति देते हैं। इससे ही भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्द ही हम शीर्ष 3 में पहुंचने के लिए तैयार हैं।
मोदी ने दोहराया कि वाहन उद्योग मूल्य-निर्माण चक्र में उत्प्रेरक और लाभार्थी दोनों है। उन्होंने कहा कि उद्योग ने करोड़ों लोगों को रोजगार देकर आय वृद्धि में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि साथ ही, वाहन उद्योग को भी आर्थिक वृद्धि से उत्पन्न अधिक मांग का फायदा मिला है। आज पर्यावरण अनुकूल एवं भरोसेमंद परिवहन परिवेश विकसित करना समय की मांग है। पर्यावरण के प्रति जागरूक तथा आर्थिक रूप से व्यवहार्य आवागमन ही भविष्य है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
