biodatamaker
Tue, 8 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister, Dr. Manmohan Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहनसिंह को दी जन्मदिन बधाई

Prime Minister
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्ववर्ती डॉ. मनमोहनसिंह को उनके 83वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सिंह से बात कर उन्हें बधाई दी।

fi 
मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंहजी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साल 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे सिंह का जन्म पाकिस्तान के गाह में हुआ था। वर्ष 1947 में बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया था। (भाषा)