1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President election : Draupdi Murmu files nomination

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद

President election
नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्‍ठ पार्टी नेता मौजूद थे।
 
मुर्मू की ओर से नामांकन पत्र के 4 सेट दाखिल किए गए। एक सेट में 50 प्रस्तावक हैं। भाजपा और राजग के लगभग सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रस्तावक हैं। 
 
नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के 2 वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे। बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
 
नामांकन दाखिल करने के बाद मुर्मू सभी राज्यों का दौरा करेंगी और अपने लिए समर्थन जुटाएंगी। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो मुर्मू की जीत की संभावना प्रबल है। यदि वह जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।
 
अगला लेख
कतर में खुले में रोमांस करने पर 7 साल तक की सजा, अलग-अलग सरनेम होने पर नहीं मिलेगा होटल रूम