गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pregnant women can also get Corona Vaccine
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (19:24 IST)

गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती हैं Corona Vaccine

गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती हैं Corona Vaccine - Pregnant women can also get Corona Vaccine
नई दिल्ली। अब गर्भवती महिलाओं को भी कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) लग सकती है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गर्भवती महिलाएं वैक्सीन के लिए अपना कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इस तरह की महिलाएं वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए सबसे नजदीकी केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन का डोज ले सकती हैं।
 
मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI​) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रेग्नेंट महिलाएं गर्भावस्था के किसी भी स्टेज पर वैक्सीनेशन करवा सकती हैं। ICMR की स्टडी के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने गर्भवती महिलाओं और हाल ही में बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं पर ज्यादा असर डाला है।
 
ये भी पढ़ें
मानव व्यवहार : वैज्ञानिकों ने महामारी से इसके बारे में क्या सीखा