सम्बंधित जानकारी
- कृष्ण की शरण में मायावती की बीएसपी, 'ब्राह्मण सम्मेलन' से चुनाव की तैयारी
- दिल्ली में ‘दीदी का डेरा’, बन सकती हैं सरकार के लिए चुनौती
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों का चुनावी शंखनाद,पार्टी का गठन कर 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
- तिलक के बारे में 10 अनजानी बातें
- पीएम मोदी बोले- कोरोना महामारी राजनीतिक नहीं मानवता से जुड़ा मुद्दा
‘पीके’ की सर्वे टीम नजरबंद, होटल से बाहर निकलने की नहीं इजाजत
कोलकाता, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की IPAC टीम कथित तौर पर त्रिपुरा में 'नजरबंद' कर दी गई। यह टीम ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से जुड़े ग्राउंडवर्क के लिए बीजेपी शासित राज्य त्रिपुरा पहुंची थी।
आईपैक से जुड़े सूत्रों के अनुसार, त्रिपुरा पुलिस ने उन्हें होटल में ही रोक दिया। टीम इस होटल में ही रुकी है। यही नहीं, पुलिस की टीम सुबह से ही होटल ही लॉबी में गश्त कर रही है।
आईपीएसी के 20 कर्मचारी सर्वेक्षण के लिए अगरतला गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने कथित तौर पर उन्हें होटल छोड़ने से यह कहते हुए रोक दिया कि वे कोविड के नॉर्म्स का उल्लंघन कर रहे हैं। आईपीएसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि टीम के पास कोविड से संबंधी सभी जरूरी कागजात हैं।
हालांकि अब तक पता नहीं चल सका है कि ऐसा उनकी टीम के साथ क्यों किया गया। इसे लेकर अब तक कोई बयान भी नहीं आया है।