1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prakash Ambedkar's statement on Maharashtra assembly elections

महाराष्‍ट्र में किसे मिलेगा VBA का समर्थन, प्रकाश आंबेडकर ने बताया

Prakash Ambedkar
Prakash Ambedkar News : वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके। वीबीए ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 2019 के राज्य चुनावों में 236 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में रहना चुनेगी। उन्होंने कहा, अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के वास्ते किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए पर्याप्त संख्या मिल जाती है तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके।
दलित नेता ने ‘एक्स’ पर लिखा, हम सत्ता में रहना चुनेंगे। वीबीए ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 2019 के राज्य चुनावों में 236 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। जिन सीट पर उसने चुनाव लड़ा था, उनमें उसका मत प्रतिशत 5.5 प्रतिशत रहा था।
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: दिल्ली में केजरीवाल ने लांच किया रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन