1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pradhan Mantri Kisan Samman Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Scheme : PM मोदी 7 करोड़ किसानों को देंगे 14,000 करोड़ रुपए का तोहफा

Pradhan Mantri Kisan Samman Yojana
नई दिल्ली। फरवरी में पेश होने वाले आम बजट में किसानों को एक बार फिर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि को जारी रखा जाएगा। हालांकि अभी तक पहले चरण में सिर्फ 8.5 करोड़ किसानों को ही इसका फायदा मिला है।
ऐसे में इस बार इसके लिए बजट घटाकर 55,000 करोड़ किया जा सकता है। पहले चरण में इसका बजट 87 हजार करोड़ रुपए था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित एक सभा से दूसरे चरण की पहली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देश के करीब 7 करोड़ किसानों को 14,000 करोड़ रुपए का तोहफा मिलेगा। आने वाले आम बजट में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जारी रखने का औपचारिक ऐलान कर सकती हैं।
 
हालांकि उससे पहले इसकी एक किस्त किसानों तक पहुंच चुकी होगी। किसानों को सालाना 6,000 रुपया खाते में मिलेगा। हालांकि यह स्पष्ट है कि इसकी राशि अभी नहीं बढ़ाई जाएगी। इस योजना के तहत अभी तक 9.2 करोड़ किसानों का डाटा मिला है। किसानों को करीब 50,000 करोड़ रुपए की राशि मिली है।
अगला लेख
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बोले केजरीवाल, दिल्ली को विश्व का नंबर 1 शहर बनाएंगे