पटना में बवाल, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, जानिए क्या है मामला...
Police Lathicharged On Youth Congress workers : बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जब इन प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
खबरों के अनुसार, बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस की और से विधानसभा मार्च निकाला जा रहा था। यह मार्च पटना के बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था, लेकिन पुलिस ने रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
BIG BREAKING ????
— Ankit Mayank (@mr_mayank) July 24, 2024
Peak police brutality on Youth Congress workers for protesting over Paper Leak in Patna
IYC Chief @srinivasiyc & several workers got badly injured ????
Talibaní Raj in full swing in NDA ruled Bihar...? pic.twitter.com/nczjNQXIMe
लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच कांग्रेस नेताओं और पुलिस में बहस भी हुई। राज्य में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
ALSO READ: बिहार विधानसभा में पेपर लीक पर बिल पास
लाठीचार्ज के बाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने नीतीश सरकार पर भड़कते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार याद रखे, वो सरकार में कुछ ही समय के मेहमान हैं। एक-एक लाठी का हिसाब होगा। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन हिंसक था। वहीं किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था, क्योंकि हमें प्रदर्शन का हक है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

