सम्बंधित जानकारी
- मिल्खा सिंह की हालत फिर बिगड़ी, ICU में शिफ्ट किया गया
- कोरोना से जंग लड़ रहे 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, हालत स्थिर
- 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह को हुआ कोरोना
- मथुरा में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर कर ली जान
- कर्नाटक में जुलाई में होगी 10वीं कक्षा की परीक्षाएं, छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प भी
पीएम ने की 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह से बात, स्वास्थ्य के बारे में पूछा | Milkha Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना। मिल्खा सिंह को गुरुवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे, जो टोकियो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं।
'फ्लाइंग सिख' के तौर पर प्रसिद्ध सिंह हाल में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटने के कारण उन्हें अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 91 वर्षीय सिंह की हालत स्थिर है। (भाषा)
