1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi USA visit
Last Updated : शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (09:23 IST)

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना, जानिए कार्यक्रम

narendra modi
PM Modi on USA tour : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 
 
इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वे रविवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वे पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते हैं। 
 
3 दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वे पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते हैं। 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर के विलमिंगटन में आज क्वाड के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले कहा कि मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बानीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें