1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi tributes to Atal Bihar Vajpai

सुशासन दिवस पर पीएम मोदी ने अटलजी को इस तरह किया याद

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
 
उन्होंने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।‘
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अटल  बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 96 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी वहां मौजूद थे।

वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। वह जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। पार्टी को कामयाबी के शिखर पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। नब्बे के दशक में वह पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर उभरे और पहली बार पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी।
 
प्रधानमंत्री के तौर पर वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान देश में उदारीकरण को बढ़ावा मिला और बुनियादी ढांचे, विकास को गति मिली।
अगला लेख
Live Updates : कृषि कानून के खिलाफ 30 दिन से डटे किसान, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम