1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Petrol Diesel rates not changed from 18 days

18 दिन से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार 18 वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपए और डीजल का 73.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 90.34, 86.51  और 85.19 रुपए प्रति लीटर रहे जबकि डीजल की कीमतें 80.51,  79.21, 77.44 रुपए रही। 
 
7 दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपए और डीजल की 1.45 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे। (वार्ता)
अगला लेख
सुशासन दिवस पर पीएम मोदी ने अटलजी को इस तरह किया याद