• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi's statement on the foundation day of Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: रविवार, 24 जनवरी 2021 (13:36 IST)

PM मोदी ने दी स्‍थापना दिवस पर बधाई, बोले- UP निभा रहा है 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में अहम भूमिका...

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 6 हिरासत में