1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi's Assam visit from today
Written By
Last Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (10:30 IST)

पीएम मोदी का असम दौरा आज, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर रहेंगे। यहां वे कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ-साथ एक रैली को भी संबोधित करेंगे और यह रैली दीफू में होगी। इसके अलावा मोदी 7 कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे।
 
वे असम के डिब्रूगढ़ में होने वाले एक सार्वजनिक समारोह में भी हिस्सा लेंगे। यहां वे दोपहर 3 बजे के लगभग पहुंचेंगे। इस मौके पर उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहेंगे। मोदी के इस दौरे के लिए राज्य सरकार ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
ये भी पढ़ें
कई राज्यों में गहराया बिजली संकट, गर्मी से लोग बेहाल, राहुल ने जमकर साधा सरकार पर निशाना