सम्बंधित जानकारी
- आसमान छू रहे हैं जरूरी वस्तुओं के दाम, कांग्रेस ने बताया नए साल में क्या होगा महंगा...
- पीएम मोदी का किसानों को नए साल का तोहफा, 10.09 करोड़ किसानों को मिले 20,900 करोड़
- Omicron Variant के खौफ के बीच यूं मन रहा New Year का जश्न, देश के इन शहरों में कहीं सख्ती तो कहीं छूट
- वैष्णो देवी हादसे पर DGP दिलबाग सिंह का बड़ा बयान, बताया- क्यों मची भगदड़...
- खुशखबर, नए साल में 100 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर
फरवरी में छात्रों संग 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे पीएम मोदी, 20 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छात्रों के संवाद का कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्रों के अलावा शिक्षक एवं अभिभावक भी हिस्सा ले सकेंगे।
शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'परीक्षा पे चर्चा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद एवं इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए पंजीकरण कराएं।'
मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक माईजीओवी वेबसाइट पर परीक्षा पे चर्चा 2022 खंड में पंजीकरण करा सकते हैं। इस पर प्रतियोगिता के आधार पर 2050 छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों का चयन किया जाएगा और इन्हें परीक्षा पे चर्चा किट भी भेंट की जाएगी। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं और अधिकतम 500 शब्दों में प्रश्न दर्ज करा सकते हैं।
इसमें प्रतियोगिता के संबंध में छात्रों के लिए कुछ विषय तय किए गए हैं जिनमें कोविड-19 के दौरान परीक्षा तनाव प्रबंधन रणनीति, अपने गांव एवं शहर का इतिहास, आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर स्कूल, स्वच्छ भारत हरित भारत, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय शामिल हैं।#PPC2022: Pariksha Pe Charcha will be held in February 2022. Stand a chance to interact with Honble PM Shri @narendramodi. Stay tuned!
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) January 1, 2022
To participate, register on https://t.co/C1UBfaHDOT pic.twitter.com/H3C7w0rFLL
शिक्षकों के वास्ते विषयों में नए भारत के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कोविड महामारी: अवसर एवं चुनौतियां शामिल हैं। वहीं, अभिभावकों के लिए बेटी पढ़ाओ देश बढ़ाओ, लोकल से ग्लोबल: वोकल फॉर लोकल तथा जीवन पर्यांत छात्र जैसे विषय रखे गए हैं।
