सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी ने बताया- 7 साल में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में कितना आगे बढ़ा भारत?
- बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 दिन पहले पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन, भाजपा के निशाने पर ममता
- सुब्रमण्यम स्वामी का पीएम मोदी पर विवादित बयान, क्या है इसका रामसेतु कनेक्शन?
- सलमान-शाहरुख खान ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया शोक
- मां को मुखाग्नि देने के ठीक बाद बेटा काम पर लौट गया
पीएम मोदी ने बताया, कैसे सफल होगा जल संरक्षण अभियान?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जल संरक्षण के अभियानों में लोगों की भागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि अकेले सरकार के प्रयासों से कुछ नहीं हो सकता।
राज्यों के जल मंत्रियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल राज्यों के बीच सहयोग व समन्वय का विषय होना चाहिए और शहरीकरण की तेज गति को देखते हुए उन्हें पहले से ही इसके लिए योजना तैयार करनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी के कई मायने हैं, क्योंकि दशकों से कई राज्यों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर विवाद है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनरेगा के तहत, ज्यादा से ज्यादा काम पानी पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के अभियानों में जनता को, सामाजिक संगठनों को और सिविल सोसायटी को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना होगा।
मोदी ने कहा कि जब किसी अभियान से जनता जुड़ती है तो उसे उसकी गंभीरता का भी पता चलता है। गौरतलब है कि जल शक्ति मंत्रालय ने 5-6 जनवरी को भोपाल में जल से जुड़े विषय पर राज्यों के मंत्रियों के पहले अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया है।
