1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on rain and flood in Mann ki baat

मन की बात में बाढ़ और बारिश पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Mann ki baat
Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में कई इलाकों में बाढ़ और बारिश से परेशानी हुई। हम सभी ने मिलकर आपदा का मुकाबला किया। सर्वजन हिताय भावना ही भारत की ताकत है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने, हमारे NDRF के जवानों ने, स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है। किसी भी आपदा से निपटने में हमारे सामर्थ्य और संसाधनों की भूमिका बड़ी होती है- लेकिन इसके साथ ही, हमारी संवेदनशीलता और एक दूसरे का हाथ थामने की भावना, उतनी ही अहम होती है। सर्वजन हिताय की यही भावना भारत की पहचान भी है और भारत की ताकत भी है।
 
उन्होंने कहा कि 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के दौरान निर्मित 60,000 से अधिक अमृत सरोवर तेजी से अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 50,000 से अधिक अमृत सरोवरों के निर्माण पर भी काम चल रहा है। हमारे देश के लोग जल संरक्षण के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं। यूपी में एक ही दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बना। यह जन भागीदारी और जागरूकता का उदाहरण है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पर्व, परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं। हमारे सांस्कृतिक जनजागरण से भी रोजगार बढ़ा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
छुट्टी पर घर आया सेना का जवान लापता, कार में मिले खून के निशान