1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Kulgam : soldier came to home on holiday missing

छुट्टी पर घर आया सेना का जवान लापता, कार में मिले खून के निशान

javed wani
Jammu Kashmir news : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना का एक जवान जावेद अहमद वानी लापता हो गया। वानी लद्दाख क्षेत्र में तैनात थे और फिलहाल ईद की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 
 
बताया जा रहा है कि कुलगाम जिले के अचथल इलाके के रहने वाले जावेद अहमद वानी शनिवार शाम को लापता हो गए। रात करीब 8 बजे वह अपने घर से खाने-पीने का सामान लेने के लिए चावलगाम के लिए निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, वानी की कार शनिवार शाम को पारनहॉल में मिली। कार अंदर से लॉक नहीं थी। कार के अंदर वानी की चप्पल और खून के निशान भी मिले हैं। 
 
अधिकारियों के अनुसार, लापता सैनिक का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है।
 
अगला लेख
कई राज्यों में बाढ़ से हालात, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट