1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on puja in kashi vishwanath temple

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा पर क्या बोले पीएम मोदी?

modi in kash vishwanath temple
PM Modi in Varansi : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है। बाबा विश्वनाथ से आज यहां देशभर के अपने परिवारजनों के सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना की। हर हर महादेव!'
 
मोदी ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह शनिवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं।
 
वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहली बार शनिवार की शाम काशी पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की।
 
यहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।
 
मोदी बाबतपुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से करीब 28 किलोमीटर का रोड शो करते हुए सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया।
 
प्रधानमंत्री जब करीब 28 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काशी की जनता सड़कों पर दोनों ओर कतार में खड़ी थी।
 
मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी जाएंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
केरल में कैसे सीटों का सूखा खत्म करेगी भाजपा, क्या है पार्टी का प्लान?