सम्बंधित जानकारी
- ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान की खोली पोल, जानिए क्या कहा?
- भारी बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल, पानी में डूबी कार, उड़ानें प्रभावित
- कर्नाटक और महाराष्ट्र में 2 कोरोना संक्रमितों की मौत, Covid 19 ने बढ़ाई टेंशन
- पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान
- पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...
आतंकवाद को खत्म करना देश का संकल्प, पीएम मोदी की 10 बातों से जानिए क्यों खास था ऑपरेशन सिंदूर?
PM Modi on Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के 122 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह सैन्य ऑपरेशन क्यों खास था? उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद को खत्म करना देश का संकल्प है। 10 बातों से जानिए मन की बात में ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पीएम मोदी?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है।
- आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है।
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है।
- जिस सटिकता के साथ हमारे सेनाओं ने सीमा पार आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है।
- ऑपरेशन सिंदूर ने दुनियाभर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।
- उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।
- ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है। तिरंगे में रंग दिया है।
- हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों के तबाह कर दिया। यह उनका अदम्य साहस था। उसमें भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत शामिल थी।
- ऑपरेशन सिंदूर में आत्मनिर्भर भारत की झलक। उसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी था। हमारे इंजिनियर्स और तकनिशियन का पसीना भी इस विजय में शामिल था।
- पीएम मोदी ने कहा कि लोग नवजात बच्चों का नाम सिंदूर रख रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
