1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on National Voters Day

मतदाता दिवस पर मोदी ने युवाओं से की यह अपील...

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मतदाता दिवस के अवसर पर लोगों से बड़ी संख्या में मतदाता पंजीकरण कराने और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
 
मोदी ने टि्वटर पर अपने पोस्ट में भारत निर्वाचन आयोग को उसकी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि मैं सभी पात्र मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपना पंजीकरण कराएं और अपनी भागीदारी के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनायें। वोट में असीम शक्ति है।
 
25 जनवरी, 1950 में भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के बाद से इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। (भाषा) 
अगला लेख
इंदौर में सड़कों पर करणी सेना, रिलीज नहीं हुई पद्मावत