सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी बोले, मोदी के साथ नहीं जाएंगे मायावती, ममता, अखिलेश और नायडू
- यह नरेन्द्र मोदी का विश्वास है या 'अति आत्मविश्वास'
- राहुल का बड़ा खुलासा, जब मोदी ने कैद कर लिए थे अपने सभी मंत्री
- कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- प्रचार में गांधी और विचार में गोडसेवादी हैं मोदी व शाह
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
पीएम मोदी केदारनाथ यात्रा पर, चुनाव आयोग ने दी हरी झंडी, याद दिलाई यह बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। माना जाता है कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर निर्वाचन आयोग का रुख पूछा था। पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह आधिकारिक यात्रा है, इसलिए आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सिर्फ यह याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 10 मार्च से लागू हुई आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी है।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार 19 मई को होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी और साथ ही परिणामों की घोषणा भी होगी।
सूत्रों ने कहा कि यात्रा आधिकारिक है, इसलिए यह की जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय को यह याद दिलाया गया है कि आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है। मोदी 18 मई से उत्तराखंड की दो दिन की यात्रा पर होंगे। शनिवार को वह केदारनाथ तथा रविवार को बद्रीनाथ में होंगे। (भाषा)
