सम्बंधित जानकारी
- आतंक के पर्याय काले पन्नों में सिमटे, काशी दे रही है अपने गौरव को नई भव्यता : मोदी
- अखिलेश का भाजपा पर तंज, आखिरी समय में बनारस में ही रहा जाता है
- श्रीनगर में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर ने ली
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रूज पर बैठकर देखी गंगा आरती
- क्या आपको प्रधानमंत्री पर शर्म आती है? केरल हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा...
आधी रात को PM मोदी का काशी दर्शन, CM योगी के साथ देखा 'विकास', पहुंचे बनारस रेलवे स्टेशन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। आधी रात को प्रधानमंत्री विकास कार्य देखने के लिए काशी की सड़कों पर निकले। उन्होंने विश्वनाथ धाम क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को देखा।
Inspecting key development works in Kashi. It is our endeavour to create best possible infrastructure for this sacred city. pic.twitter.com/Nw3JLnum3m
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2021
पीएम मोदी देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और स्टॉल पर मौजूद दुकानदारों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने देर रात सड़क पर निकलने का फैसला किया ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
Next stop…Banaras station. We are working to enhance rail connectivity as well as ensure clean, modern and passenger friendly railway stations. pic.twitter.com/tE5I6UPdhQ
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2021
क्रूज पर गंगा आरती : प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी के किनारे होने वाली आरती को देखने के लिए संत रविदास घाट से स्वामी विवेकानंद क्रूज (जहाज) पर सवार हुए। इस मौके पर घाटों पर हजारों दीपक जगमगा रहे थे।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'काशी की गंगा आरती हमेशा अंतर्मन को नयी ऊर्जा से भर देती है। आज काशी का बड़ा सपना पूरा होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ और मां गंगा को उनकी कृपा के लिए नमन किया। नमामि गंगे तव पाद पंकजम्।'
उन्होंने एक छोटा वीडियो भी साझा किया जिसमें गंगा के घाट रंगबिरंगी रोशनी में सराबोर नजर आए। प्रधानमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे। क्रूज पर 12 मुख्यमंत्रियों के अलावा, भाजपा शासित राज्यों के तीन उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य सवार थे।
काशी की गंगा आरती हमेशा अंतर्मन को नई ऊर्जा से भर देती है।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2021
आज काशी का बड़ा सपना पूरा होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ और मां गंगा को उनकी कृपा के लिए नमन किया।
नमामि गंगे तव पाद पंकजम्। pic.twitter.com/pPnkjmgzxa
प्रधानमंत्री और आरती को देखने के लिए विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। क्रूज जब दश्वामेध घाट पर रुका तो लोगों ने हर हर महादेव का जयघोष किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण, घंटियों की आवाज और शंखनाद से पूरा माहौल आध्यात्मिक था। मोदी ने लगभग एक घंटे की क्रूज की सवारी के दौरान आरती के हिस्से के रूप में बाद में लाइट एंड साउंड शो को भी देखा।
