1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi inaugurates construction of Agra metro project

ताजनगरी को मोदी का तोहफा, कहा- देश के विकास पर खर्च होंगे 100 लाख करोड़

PM Narendra Modi
आगरा। ताजनगरी आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्‍घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार देश के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले प्रोजेक्ट सालों तक लटके रहते हैं, लेकिन अब हमने प्रोजेक्ट के साथ पैसों का भी इंतजाम किया है। देश के विकास के लिए 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि सपनों को सच करने के लिए साहस भी जरूरी होता है। आज देश का युवा साहस और समर्पण दिखा रहा है। टूरिस्टों को लुभाने के लिए भी देश में कई काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो। भारत पर्यटन इंडेक्स में 34वें नंबर पर है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में 225 किलोमीटर मेट्रो थी, लेकिन अब भारत मेट्रो के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो रहा है। आज मेट्रो कोच देश में ही बन रहे हैं। 
अगला लेख
Fact Check: क्या किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कनाडाई प्रधानमंत्री? जानिए वायरल फोटो का सच