सम्बंधित जानकारी
- पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला
- मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम
- Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार
- Weather Update: दिल्ली NCR में बढ़ेगी गर्मी, राजस्थान में बारिश की संभावना, कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
- जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप
चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी
PM Modi in Jammu Kashmir : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे पुल का शुक्रवार को उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराब वाला रेलवे पुल (आर्च ब्रिज) है। प्रधानमंत्री मोदी चिनाब रेलवे पुल पर तिरंगा लेकर चले। चिनाब पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर बने भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल का उद्घाटन किया।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निकट स्थित व्यू प्वाइंट पर पहुंचे और उन्हें इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने के लिए अहम है।प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने आज जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज चिनाब का उद्घाटन किया।#ViksitJandK pic.twitter.com/fXtBXMYBki
— BJP (@BJP4India) June 6, 2025
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ प्रतिष्ठित पुल के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया।
प्रधानमंत्री व्यू प्वाइंट तक गए और उन्हें नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंजीनियरिंग के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर चिनाब पुल के बारे में जानकारी दी गई। यह पुल पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।
प्रधानमंत्री को संग्रहालय में इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ बातचीत करते भी देखा गया। यह संग्रहालय रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे मेहराब वाले रेलवे पुल का हिस्सा है। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे पुल और अंजी नदी पर भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल का उद्घाटन किया।
edited by : Nrapendra Gupta
