1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bengaluru Stampede : RCB marketing head arrested

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

bengaluru stampede
Bengaluru Stampede : बंगलूरू पुलिस ने बुधवार 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया है। भगदड़ की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 75 लोग घायल हो गए थे।
 
निखिल सोसले को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे बंगलूरू से मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे। यह गिरफ्तारी आरसीबी पर एफआईआर के एक दिन बाद हुई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इस मामले में एक्शन में नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर लेवल तक के अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। ALSO READ: Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड
 
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
कब्बन पार्क पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (जान-बूझकर चोट पहुंचाना), 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जान-बूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना), 190 (सामान्य उद्देश्य की प्राप्ति में किए गए अपराधों के लिए गैरकानूनी जमावड़े में शामिल लोगों की जिम्मेदारी), 132 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 125(12) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य), 142 (गैरकानूनी जमावड़ा) और 121 (किसी अपराध के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है। 
 
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को हाईकोर्ट को बताया कि शहर के पुलिस आयुक्त, डीसीपी और एसीपी सहित 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दिन तैनात किए गए थे। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बरकरार, जानें ताजा कीमतें