सम्बंधित जानकारी
- 'मन की बात' से पहले राहुल की पीएम मोदी को चुनौती
- माघी पूर्णिमा पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
- 2021 में ISRO की पहली लांचिंग, 19 उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और PM मोदी की फोटो
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ कच्चा तेल, नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
- गुलाम नबी के समर्थन में लामबंद हुए 'जी-23' के नेता, सिब्बल बोले- कमजोरी स्वीकार करे कांग्रेस
'मन की बात' में पीएम मोदी बोले- पारस से भी महत्वपूर्ण है पानी, जल्द शुरू होगा कैच द रेन अभियान...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए पानी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पानी को पारस से भी महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल्द ही बड़ा अभियान चलाने की बात कही।
माघ पूर्णिमा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल माघ पूर्णिमा का पर्व था, माघ का महीना विशेष रूप से नदियों, सरोवरों और जलस्त्रोतों से जुड़ा हुआ माना जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि माघ महीनों में स्नान को पवीत्र माना जाता है। इस महीने लोग नदी किनारे समय बिताते हैं। जल हमारे लिए जीवन भी और आस्था भी। उन्होंने कहा कि बिन पानी सब सून। पानी बचाने के लिए प्रयास होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि पानी को लेकर हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। गांवों में पोखर और कुएं की देखभाल होती थी। अब बारिश का पानी बचाने के लिए अभियान शुरू हो रहा है। जलशक्ति विभाग 'कैच द रेेन' अभियान शुरू करेगा।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल विकास की धारा है। पानी सभी के लिए जरूरी है। यह पारस से भी महत्वपूर्ण है।
