गुजरात निकाय चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई
गांधीनगर। गांधीनगर नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने कमाल दिखाया है। निगम की कुल 44 सीटों में से 41 पर भाजपा को विजय मिली है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सिर्फ 3 सीटों पर ही जीत मिली है। भाजपा की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है- गुजरात और गांधीनगर नगर निगम में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे गुजरात और भाजपा के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की पुष्टि करते हैं।
हमें बार-बार आशीर्वाद देने के लिए लोगों का आभार। सभी को प्रणाम
@BJP4Gujarat
कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने के लिए।
रविवार को गांधीनगर में मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई थी। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बना रखी थी। ये नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए करारा झटका हैं, जो भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लगातार दावे कर रही है।
Results of the local body polls across Gujarat and Gandhinagar Municipal Corporation reaffirm the deep-rooted bond between the people of Gujarat and BJP.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2021
Gratitude to the people for repeatedly blessing us. Kudos to all @BJP4Gujarat Karyakartas for working hard at the grassroots.
गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 प्रतिशत रहा था। मुकाबला त्रिकोणीय था। जिसमें आम आदमी पार्टी पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अपनी जमीन तैयार करने के लिए उतरी थी। ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा हाल ही में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं। गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।

